न्यूज़ बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी -शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 256.61 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 206.18 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 209 मि.मी., बैराड़ में 353 मि.मी., पोहरी में 218 मि.मी., नरवर में 386 मि.मी., करैरा में 273 मि.मी., पिछोर में 225 मि.मी., कोलारस में 225 मि.मी., बदरवास में 159 मि.मी. एवं खनियाधाना में 261 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
No comments:
Post a Comment