विनोद जैन ने कहा कि मैं अशोक गहलोत से प्रभावित हूं और मैं उनके साथ हूं और इसके साथ ही मैं सोचता हूं कि जब मेरा बच्चा 18 साल का होगा तो वह अपना राजनीतिक करियर शुरू करेगा।

कांग्रेस जैन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यालय में मीडिया अधिकारी विनोद जैन ने अपने बेटे का नाम कांग्रेस जैन रखा है। विनोद जैन को मंगलवार को अपने नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी मिल गया। इसमें बच्चे का नाम कांग्रेस जैन लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि विनोद जैन और उनका पूरा परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा, 'मैं अशोक गहलोत से प्रभावित हूं और मैं उनके साथ हूं और इसके साथ ही मैं सोचता हूं कि जब मेरा बच्चा 18 साल का होगा तो वह अपना राजनीतिक करियर शुरू करेगा।' बता दें कि बच्चे का जुलाई 2019 में जन्म हुआ था। यह विनोद जैन की दूसरी संतान है। उनकी एक बेटी पहले से ही है। विनोद ने कहा, 'मैंने इस उम्मीद के साथ उसका नाम कांग्रेस रखा है कि मेरा बेटा कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएगा।'
No comments:
Post a Comment