5 जनवरी 2020 संस्कार न्यूज़

डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया -
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल पूर्व पति ने पत्नी की हत्या कर शव मकान के पीछे स्थित टिन शेड के नीचे दफना दिया और फिर ऊपर से फर्श बनवा दिया। आरोप है कि पति पिछले डेढ़ साल से महिला के मायके वालों को भ्रमित कर रहा था, शक होने पर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस -
सख्ती करने पर पति ने गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर टीन शेड के नीचे फर्श की खुदाई कर महिला का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि पति गिरफ्तार है और अधिकारियों से बातचीत कर देर रात तक मामला भी दर्ज कर लिया जाएगा।

डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया -
शहर के रामनगर निवासी प्रमोद की पत्नी विनीता (29) पिछले करीब डेढ़ साल से लापता थी। विनीता की मां उर्मिला ने पुलिस को 29 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी विनीता का बीते डेढ़ साल से कुछ पता नहीं चल रहा है। दामाद प्रमोद हरियाणा के किसी शहर में रहकर पानी पूरी बेचता है और उसके पिता खेमचंद्र दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।
No comments:
Post a Comment