कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय, इस नेता को मिल सकती है जिम्मेदारी, सिंधिया रेस में सबसे आगे अगले सप्ताह होगी घोषणा' - The Sanskar News

Breaking

Thursday, January 30, 2020

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय, इस नेता को मिल सकती है जिम्मेदारी, सिंधिया रेस में सबसे आगे अगले सप्ताह होगी घोषणा'


नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल सकता है। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि अगले सप्ताह मध्यप्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए दिल्ली में बैठक हो चुकी है और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सहमति बन गई है। सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि आने वाले एक पखवाड़े में मध्यप्रदेश को नया कांग्रेस अध्यक्ष मिल जाएगा। नया अध्यक्ष सत्ता और संगठन में समन्वय रखने वाला होगा। इसकी उम्र 45 से 50 साल के बीच की होगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया रेस में सबसे आगे:-
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी पार्टी के राष्ट्रीय महसचिव हैं और हाल ही में इन्हें मध्यप्रदेश में उस कमेटी का सदस्य बनाया गया है जो सरकार औऱ संगठन के बीच समन्वय का काम करेगी। अगर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर गौर करें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी 49 साल के हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को हुआ है।
सिंधिया के अलावा कौन:-
वहीं, अगर सज्जन सिंह वर्मा के बयान को देखें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जीतू पटवारी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है और उनकी भी उम्र अभी 46 साल की है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुला हमला बोलने वाले उमंग सिंघार का नाम भी मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की श्रेणी में है। उमंग सिंघार भी अभी 46 साल के हैं। हालांकि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दोनों ही कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं

No comments:

Post a Comment