संस्कार न्यूज़, Jan 14 2020.

19 साल की एक लड़की के साथ पटना में रेप हुआ है। रेप करने आरोप विनायक सिंह और संदीप मुखिया के ऊपर लगा है। पिस्टल का डर दिखाकर जब विनायक सिंह लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था तो उस वक्त संदीप मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसके बाद वीडियो दिखाकर संदीप ने भी लड़की के साथ जबरन रेप किया। आपको ये जानकर हैरानगी होगी कि संदीप मुखिया पीड़ित लड़की का दोस्त है, उसका बॉयफ्रेंड है।
इन दोनों पर रेप का गंभीर आरोप लड़की ने पटना पुलिस के सामने लगाया है। इस केस में विनायक सिंह और संदीप मुखिया के अलावा कुश व विकास नाम के युवक आरोपी हैं। वारदात की पुष्टि पटना पुलिस की तरफ से कर दी गई है। जिस लड़की के साथ रेप की वारदात हुई है, वो गोपालगंज जिले की रहने वाली है। पटना के एक इलाके में स्थित गर्ल्स होस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। लड़की के बयान पर महिला थाना में एफआईआर नंबर 10/2020 दर्ज की गई है। एफआईआर 376D/323ipc और 27 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत की गई है।
रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद था विनायक
एफआईआर में लड़की ने जो बातें लिखी है, उसके अनुसार वो संदीप मुखिया को पहले से जानती थी। दोनों के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे लड़की संदीप मुखिया के साथ बोरिंग रोड स्थित जीवी मॉल गई थी। वहां के रेस्टोरेंट में दोनों खाना खाने गए थे, लेकिन उस रेस्टोरेंट में विनायक सिंह पहले से मौजूद था। लड़की के अनुसार विनायक उसे साइड में ले गया। उससे बात की। इस बीच उसके दो दोस्तों ने घेर लिया। फिर विनायक अपनी कार लेकर आ गया, जिसमें लड़की के साथ विनायक, संदीप, कुश और विकास बैठ थे।
सबूत मिटाने की हुई कोशिश
रात 8 बजे कार से सभी लोग PNM मॉल के पास गए। मॉल के पीछे स्थित एरिया में विनायक सिंह ने किराए पर एक फ्लैट ले रखा है। लड़की को लेकर वो फ्लैट में गया। इसके बाद उसने अपनी पिस्टल निकाली। लड़की को डराया-धमकाया. फिर उसका रेप किया। इस दौरान संदीप मुखिया ने वीडियो बनाया। फिर वीडियो दिखाकर उसने भी लड़की का रेप किया। आरोप है कि विनायक ने रेप का सबूत मिटाने की कोशिश भी की है।
फरार हो गए हैं आरोपी
वारदात को अंजाम देने में बाद रात करीब 9 बजे लड़कों ने कार से वापस लड़की को बोरिंग रोड चौराहा छोड़ा। फिर वहां से लड़की ऑटो से अकेले होस्टल गई। इसके बाद ही लड़की ने पुलिस से कंप्लेन की। महिला थाना में एफआईआर दर्ज हुआ।
एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जीबी मॉल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। चारों आरोपियों की पहचान हो गई है। फिलहाल सभी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू हो गई है। वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी करा दिया गया है।
No comments:
Post a Comment