थल सेना में भर्ती 7 से 19 फरवरी तक |
- |
सतना | 10-जनवरी-2020 |
सेना भर्ती (मुख्यालय) कार्यालय, जबलपुर के सौजन्य से 7 फरवरी से 19 फरवरी 2020 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिसर, अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में सेना भर्ती का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास), सैनिक नर्सिग सहायक पशु चिकित्सा एवं सैनिक तकनीकी के लिए है। इस भर्ती में सतना, कटनी, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, अनुपपुर, मण्डला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, डिण्डौरी एवं रीवा जिलों के युवा ही भाग ले सकते है। ऑनलाईन आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 22 जनवरी 2020 तक चालू रहेगी। सभी आवेदको को जानकारी दी गई है कि वे समय से अपना पंजीकरण करें और एडमिट कार्ड एवं अन्य दस्तावेजो के साथ भर्ती स्थल पर निर्धारित समय और तिथि को रिपोर्ट करें। |
Friday, January 10, 2020

थल सेना में भर्ती 7 से 19 फरवरी तक
Tags
# सतना
Share This

About the Sanskar news
सतना
Labels:
सतना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment