🌷 संस्कार न्यूज़ 🌷 16 नवंबर 2019
ग्वालियर/(मध्यप्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से फिर बड़ा हमला हुआ है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में फुलटाइम प्रदेश अध्यक्ष की जरूरत है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सिंधिया खेमे से एक बार फिर बड़ा बयान आया है। सिंधिया खेमे के पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को इस समय फुलटाइम प्रदेश अध्यक्ष की जरूरत है। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ हर संभव समय दे रहे हैं लेकिन फिर भी संगठन के लिए फुलटाइम अध्यक्ष होना चाहिए।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले कमलनाथ को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से नए अध्यक्ष की कवायद तेज हो गई थी। नए अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे ऊपर था। मध्यप्रदेश में कई दौर के विचार मंथन के बाद कांग्रेस मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कोई उम्मीद तय नहीं कर पाई है।
यह लोग भी दे चुके हैं सिंधिया के पक्ष में बयान:-
मध्यप्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस का एक खेमा सिंधिया के साथ है। उनके समर्थक नेता और मंत्री कई बार सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर चुके हैं। इनमें सिंधिया के समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री इमरती देवी, मंत्री लाखन सिंह, श्रम मंत्री सिसोदिया, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और दिग्विजय सिंह के खास समर्थक मंत्री गोविंद्र सिंह व वन मंत्री उमंग सिंगार शामिल हैं। इनमें कमल नाथ सरकार की मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिसोदिया लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
सिंधिया पर कायम है पार्टी का भरोसा:-
मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष बनाए जाने की कई बार अटकलें लगी रहती है, उनके नाम पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन सिंधिया पर पार्टी का भरोसा अब भी कायम है। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सिंधइया को झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इसमें बीते दिनों बयानबाजी करने वाले कमलनाथ के मंत्री उमंग सिंघार को भी जगह दी गई है। सिंधिया को झारखंड में कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक बनाया है। खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी इस लिस्ट में नहीं है। जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झारखंड चुनाव के लिए मौका दिया गया है।
No comments:
Post a Comment