द संस्कार न्यूज़ शिवपुरी - अभी सम्पूर्ण प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जा रहा है जिसकी जानकारी मीडिया को देते हुए भाजयुमो मीडिया प्रभारी दीपक किरार ने बताया कि जो योजनाएं केंद्र व प्रदेश की चलाई जा रहीं हैं उन्हें जमीन पर उतारने के साथ ही हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हमारे कार्यकर्तगण करेंगे। उन्हीं में से एक है बूथ की मजबूती। गत वर्ष हमने कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले में सैकड़ों बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी। आगे दीपक किरार ने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर सैकड़ों विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
आगे दीपक किरार ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना हमारे अभियान में शामिल है।
No comments:
Post a Comment