जिले में अभी तक 405.74 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज । - The Sanskar News

Breaking

Saturday, July 30, 2022

जिले में अभी तक 405.74 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ।

द संस्कार न्यूज 30जुलाई2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी -जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 405.74 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 378.86 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 483.20 मि.मी., बैराड़ में 367.50 मि.मी., पोहरी में 441 मि.मी., नरवर में 450 मि.मी., करैरा में 261 मि.मी., पिछोर में 396.70 मि.मी., कोलारस 521.30 मि.मी., बदरवास में 418 मि.मी. तथा खनियाधाना में 313 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


No comments:

Post a Comment