न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी, जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 321.91 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 243.28 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 392 मि.मी., बैराड़ में 312.50 मि.मी., पोहरी में 312 मि.मी., नरवर में 364 मि.मी., करैरा में 193 मि.मी., पिछोर में 319.70 मि.मी., कोलारस 488 मि.मी., बदरवास में 289 मि.मी. तथा खनियाधाना में 227 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।फेस बुक
No comments:
Post a Comment