जिले में अभी तक 27.56 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज । - The Sanskar News

Breaking

Saturday, June 18, 2022

जिले में अभी तक 27.56 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज ।

द संस्कार न्यूज 19/06/2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 27.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 65.22 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 41 मि.मी., बैराड़ में 27 मि.मी., पोहरी में 60 मि.ली., नरवर में 43 मि.मी., करैरा में 7 मि.मी., पिछोर में 6 मि.मी., कोलारस 52 मि.मी., बदरवास में 12 मि.मी. तथा अन्य तहसील खनियांधाना में शून्य वर्षा दर्ज हुई है।

No comments:

Post a Comment