शिवपुरी, 18 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अक्षय कुमार सिंह ने कोविड-19 महामारी के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उसके प्रसार को नियंत्रित करने एवं बचाव हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दायित्व सौंपे है। सौंपे गए दायित्वों के समन्वय हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम जिला पंचायत कार्यालय (दूरभाष 07492-233249) के लिए नोडल अधिकारी अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जैन, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहा.परियोजना अधिकारी श्री राजेश गोयल, सहा.सांख्यिकी अधिकारी श्री अनिल कपूर, जिला समन्वयक श्री सत्यमूर्ति पाण्डेय, जिला तकनीकी अधिकारी श्री अजय परिहार, कंट्रोल रूम व्यवस्था (कलेक्ट्रेड) दूरभाष 07492-233881 के लिए नोडल अधिकारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख, सहा.नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक श्री धीरज सिंह परिहार को नियुक्त किया है। संबंधित नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को कार्य सुविधा की दृष्टि से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
राजेंद्र गुप्ता (संभागीय ब्यूरो)
मों:-8435495303
No comments:
Post a Comment