मशीन पाकर छलक उठी आंखे,बोली "मदद"ने जगाई जिंदगी की आस...मदद बैंक की सराहनीय पहल बृजेश तोमर - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, March 3, 2021

मशीन पाकर छलक उठी आंखे,बोली "मदद"ने जगाई जिंदगी की आस...मदद बैंक की सराहनीय पहल बृजेश तोमर



दा संस्कार न्यूज़ 4 मार्च 2021

अब आत्मनिर्भर बनेंगी बहन "सलमा","मदद संस्था"ने भेंट की "विधुत स्वचलित सिलाई मशीन..

*खुदा भी अपने रहमतों की उस पर ही बरसात करता है,*
*जो जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैया रहता है..!!*
 
ऐसी ही रहमत ईश्वर ने आर्थिक रूप से अत्याधिक कमजोर एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज की...!!
कहते हैं मददगार का कोई धर्म नहीं होता, कोई मज़हब नहीं होता, उसके लिए तो सभी जरुरतमंद ईश्वर के बनाए हुए वह लोग हैं जिसकी मदद का माध्यम उसे खुद ईश्वर बनाता है ।ऐसे ही शिवपुरी जिले के सेवाभावी संस्थान  *#मदद_संस्था ने आर्थिक रूप से अत्याधिक कमजोर एक जरूरतमंद महिला "सलमा"को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज मदद की...!!
आप भले ही नवाज पढ़कर अपनी मदद के लिए खुदा को पुकारें पर वह ईश्वर की प्रार्थना करने बाले अपने फ़रिश्ते को आपकी मदद का माध्यम बना सकता है क्योंकि ईश्वर तो एक है और आज शिवपुरी में स्थित वेलकम सेन्टर पर यही नजारा था..!!
आर्थिक रूप से अत्याधिक कमजोर एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज मदद बैंक द्वारा
विधुत चलित"सिलाई मशीन"  जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री देवेंद्र सुन्दरलाल जी के हांथो प्रदाय की गई जिसमें, मदद संस्था के तमाम सेवाभावी दानदाता, संरक्षक,सेवादार व मातृशक्तिया भी उपस्थित रही।
"मदद संस्था द्वारा अपने सेवाभावी अति सम्माननीय दानदाताओं का विनम्र आभार जिनके अमूल्य सहयोग से हर यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होता है.।साधुवाद उन परोक्ष दानदाता(जिन्होंने अपना नाम सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया था)का भी जिनके सेवाभावी शब्द मदद संस्था को सदैव प्रेरित करते है।सच,मदद संस्था सिर्फ आप जैसे सेवभावियो से ही है जो किसी जरूरतमंद के काम आ पा रही है।
स्वचलित बिधुत सिलाई मशीन से अपनी आजीविका की शुरुआत करने बाली बहन "सलमा"को भी शुभकामनाये।माँ जानकी उसे आत्मनिर्भर बनाये।
मदद संस्था के इस यज्ञ की संपूर्णता पर सभी को साधुवाद...!!
*माँग कर लिया…कर्ज है…भीख है…एहसान है,*
*बिना माँगे दिया… फ़र्ज है…मदद है…दान है…*

🤝🏻 *नर सेवा नारायण सेवा...*🤝🏻
🤝🏻 *मदद संस्था*🤝🏻
(एक विश्वास एक उम्मीद)
*नर सेवा नारायण सेवा का सांझा प्रयास*

सभी सेवभावियो का विनम्र आभार...!
■ *#बृजेश_सिंह_तोमर*
(प्रमुख सेवादार मदद बैंक)
📲 *9425488524*
📞 *7999881392*
🤝🏻🤝🏻🤝🏻🤝🏻🤝🏻🤝🏻
🙏🏼 *देवनहार कोउ ओर है,भेजत जो दिन रेन..*
🙏🏼 *लोग भरम हम पे करे,तासो नीचे नैन..*
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

No comments:

Post a Comment