प्रेस नोट दिनांक- 26.03.2021
*शिवपुरी पुलिस ने 11 साल से फरार 1000 रू का ईनामी स्थाई वारण्टी को दबोचा*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में स्थाई/ईनामी वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गोवर्धन उनि अरविंद सिंह चैहान द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 821/2010 में 11 साल से फरार एक 1000 रू के ईनामी वारंटी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उनि अरविंद सिंह चैहान, आरक्षक अजय रविन्द्र एवं पवन वैश की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment