पेट्रोल पम्प एसोसिएशन द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, December 1, 2020

पेट्रोल पम्प एसोसिएशन द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

पेट्रोल पम्प एसोसिएशन द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
शिवपुरी, 01 दिसम्बर 2020/ रोको-टोको अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के व्यापारी संघों और समाजसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। उनके माध्यम से अन्य नागरिकों तक बात पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके क्योंकि सावधानी से ही बचाव किया जा सकता है।
मंगलवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा रोको टोको अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन पेट्रोल पंप एसोसिएशन अध्यक्ष समीर गांधी द्वारा किया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
 कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने रोको टोको अभियान के तहत आयोजित शपथ और जन जागरूकता कार्यक्रम में कोरोनावायरस की गंभीरता से नागरिकों को अवगत कराया और कहा कि इससे बचने के लिए सभी मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए समाजसेवी संस्थाएं और विभिन्न व्यापारी संघ भी आगे आकर काम कर रहे हैं। यह भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है इसलिए सभी मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और अन्य लोगों को भी रोक-टोक कर बताएं।

No comments:

Post a Comment