कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी का भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, November 18, 2020

कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी का भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी का भ्रमण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


शिवपुरी, 18 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने बुुुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर कृषि तकनीक परीक्षण, प्रसार प्रशिक्षण के साथ प्रदर्शन इकाइयों जिसमें शेडनेट हाउस, फसल संग्रहालय, वर्मीकम्पोस्ट इकाई, वर्षा जल संग्रहण इकाई, कड़कनाथ इकाई, समन्वित फसल प्रणाली डेयरी इकाई, अमरुद उद्यान इकाई, वर्षभर हरा चारा इकाई, इत्यादि गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी श्री अरविन्द बाजपेयी, प्रभारी-वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव सहित प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह एवं डॉ. अमृतलाल बसेडिया, कार्यालय अधीक्षक सहलेखपाल श्री सतेन्द्र गुप्ता, स्टेनो आरती बंसल एवं सहायक ग्रेड तीन नीतू वर्मा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र में और बेहतर कार्य के लिए कुुुछ सुझाव अमल में लाने के निर्देश दिये। जिसमें किसान भाइयों का स्वागत करते हुये मुख्य द्वार को आकर्षक बनाना, जिले की प्रमुख फसलों मूंगफली, टमाटर, प्याज की गुणवत्ता बढाने हेतु आवश्यक परीक्षण एवं प्रयोग करना, किसानों को खुशहाल बनाने के लिये उनकी आय बढाना एवं परेशानियों को कम करना, वैज्ञानिक अपनी रिसर्च बढाकर, किसान उपयोगी वैज्ञानिक सुझाव अनवरत किसानों तक पहुंचना शामिल है।

इस दौरान उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री यू.एस.तोमर भी उपस्थित थे। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र व किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नवीन तकनीकियों को किसानों तक पहुंचाने एवं प्रेरित करने की गतिविधियों पर जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख ने किसानों की कृषि आय बढ़ाने पर चर्चा करते हुए बताया कि समन्वित कृषि प्रणाली का मॉडल छोटे व सीमांत किसानों को जरूर अपनाना चाहिये। यह किसानों के लिए लाभदायक हो सकता है। 

No comments:

Post a Comment