दा संस्कार न्यूज़ 3 अक्टूबर 2020
नवजात लड़की की कटी-पिटी लाश, मंदिर परिसर में पुलिस के लिए चुनौती थी
दिनांक 28 सितंबर 2020 की सुबह 6:00 बजे अयोध्या नगर पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्या नगर केजी सेक्टर में स्थित शिव मंदिर परिसर में खून से लथपथ नवजात शिशु का शव रखा हुआ है।
अवैध संबंध के कारण लड़की गर्भवती हो गई थी, घर में प्रसव कराकर नवजात का कतरा-कतरा खून बहाया
पुलिस ने अयोध्या नगर के एन सेक्टर में स्थित झुग्गी में रहने वाले विद्या भाई और उसके पति पूरन सिंह अहिरवार को गिरफ्तार किया है। अयोध्या नगर पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दंपति की 19 वर्षीय बेटी अवैध संबंध के कारण गर्भवती हो गई थी। छठे महीने में इन्हें अवैध संबंधों की जानकारी हुई। इसलिए इन्होंने बच्चे का जन्म होने दिया। विद्या बाई, दाई का काम जानती थी। घर में ही अपनी बेटी का प्रसव कराया और नवजात लड़की को चाकू एवं ब्लेड से काट कर उसके शरीर का पूरा खून बहा दिया। बाद में पूरन सिंह शॉल में लपेट कर नवजात लड़की के शव को शिव मंदिर के चबूतरे पर रख आया था।
No comments:
Post a Comment