भाई चले जाते हैं ड्यूटी, घर में देवर को दोनों भाभी दिखाती थीं वीडियो, कोर्ट पहुंचा मामला - The Sanskar News

Breaking

Wednesday, September 30, 2020

भाई चले जाते हैं ड्यूटी, घर में देवर को दोनों भाभी दिखाती थीं वीडियो, कोर्ट पहुंचा मामला



दा संस्कार न्यूज़
Sep 30 2020. 

यूपी के अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी दो भाभी पर शारीरिक संबंध  बनाने का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने आरोपी भाभियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि दोनों के पति बाहर चले जाते थे, जिसके बाद देवर पर संबंध के लिए दबाव बनाया जाता था।

रावण टीला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अदालत से गुहार लगाई है कि उसकी दोनों भाभियां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करती हैं। मारपीट के बाद उसको संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया है। उत्पीड़न का यह क्रम चलता आ रहा है। इस संबंध में अदालत ने पीड़ित की गुहार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित युवक ने कहा है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसके दोनों भाइयों की शादी पास ही के क्षेत्र से हुई है। जब उसके दोनों भाई काम पर चले जाते हैं तो दोनों भाभी युवक के साथ अश्लील हरकतें करती हैं। मारपीट के साथ ही बदनाम करने की धमकी देती हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव डालती हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने एक बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment