ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होकर राजमाता की इच्छा का किया सम्मान अब कांग्रेस पूर्ण रूप से हुई खत्म: उमा भारती - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, June 2, 2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होकर राजमाता की इच्छा का किया सम्मान अब कांग्रेस पूर्ण रूप से हुई खत्म: उमा भारती

Tuesday, 3 June 2020

संस्कार न्यूज़


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश की सभी 24 सीटों पर मिलेगी भाजपा को विजय, सिंधिया के  पार्टी छोडऩे से कांग्रेस हुई खत्म 
शिवपुरी। शिवपुरी के अल्प प्रवास पर आईं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होकर अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की इच्छा का सम्मान किया है। ज्योतिरादित्य अस्वाभाविक रूप से कांग्रेस में थे, उन्हें भाजपा में ही होना था और भाजपा में उनका आना काफी सुखद रहा। उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया तो प्रदेश में भाजपा की फाउंडर थीं। वह चाहती थी कि उनके पुत्र माधवराव सिंधिया भी भाजपा में रहें। लेकिन परिस्थितिवश वह भाजपा में नहीं आ पाए। इसकी कसक हमेशा राजमाता को रही। परंतु ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होकर राजमाता की इच्छा को पूरा कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस स्वयं समाप्त हो गई है और प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सभी पर भाजपा को विजय हांसिल होगी। 
उमा भारती से पूछा गया कि शिवपुरी जिले मेें भी दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस पर उनका कहना था कि हमें तैयारी की भी जरूरत नहीं है। क्यों कि यहां तो कांग्रेस ने खुद ऐसी तैयारी कर रखी है, जिससे वह खुद ही समाप्त हो गई है। अब तो बस भाजपा को चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंड बनाने हैं और उम्मीदवार की घोषणा करना है। कार्यकर्ता और जनता में उत्साह है तथा जीत में कोई शंका नहीं है। जब उमा भारती से पूछा गया कि उपचुनाव में वह अपनी भूमिका क्या देखती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटी उम्र में ही राजनीति में आ गई थी। जब 9 साल की थी तब मैंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के कहने पर अशोकनगर विधानसभा के उपचुनाव में जनसंघ प्रत्याशी का प्रचार किया था। उमा भारती ने कहा कि मैं 6 बार सांसद, दो बार विधायक, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रहीं। पार्टी के चुनावों में मैंने जमकर प्रचार किया। पिछले चुनाव में मैंने स्वयं निर्णय लिया था कि मैं संगठन का कार्य करूंगी और चुनाव नहीं लडुंगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज के दो दिन पहले तक मैंने नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र में प्रचार किया था। लेकिन मुझे लगता है कि 24 सीटों के उपचुनाव में मुझे प्रचार करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। कांग्रेस पूरी तरह समाप्त हो गई है। राजमाता को याद करते हुए उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनसंघ और भाजपा को स्थापित करने में उनका प्रमुख योगदान था। पहले प्रदेश मेें कांग्रेस के अलावा  विपक्ष के रूप में विंध्य प्रदेश में समाजवादी और साम्यवाद की विचारधारा प्रभावी थी। लेकिन राजमाता के आने के बाद मुख्य विपक्षी दल जनसंघ बन गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो उस सरकार के बनाने में मुख्य रूप से कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया का प्रमुख योगदान था और 2003 में मेरे नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनी। इस अवसर पर सर्किट हाऊस में उमा भारती के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, हेमंत ओझा, राकेश राठौर सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। 
तकनीकी कारणों से नहीं हो पा रहा मंत्रिमंडल विस्तार 
पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने एक सवाल के जबाव में कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार तकनाकी कारणों से नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राजभवन में कुछ समस्या थी और स्टाफ में भी कोरोना के कारण प्रोबलम थी। इस कारण तकनीकी कारण जो अचानक पैदा हुए उससे मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा। इसमें कोई राजनैतिक कारण नहीं है। लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। 
गंगा मां से देश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  ने बताया कि वह गंगा दशहरा पर्व पर उत्तराखंड ऋषिकेश में गंगाजी के स्नान के लिए जा रहीं थी। लेकिन मुझे बताया गया कि वहां समस्याएं हैं और पूरा मंत्रिमंडल क्वारंटाईन हो गया है। इस कारण मैंने ऋषिकेश जाना स्थगित किया और आगरा के पास अनूप शहर में गंगाजी में स्नान किए। जहां मैंने गंगा मैया से देश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की। 

No comments:

Post a Comment