प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही है व्यवस्था - The Sanskar News

Breaking

Friday, May 15, 2020

प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही है व्यवस्था

प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही है व्यवस्था
शिवपुरी, 15 मई 2020/ 
लॉकडाउन के चलते देश केे विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे श्रमिक अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना भी करना पढ़ रहा है परंतु शासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए व्यवस्था की जा रही है और उन्हें  बसों से घर भेजा जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से शिवपुरी जिले में भी कई मजदूर पहुंच रहे हैं जिनमें से सैकड़ों मजदूर अन्य राज्य और प्रदेश के अन्य जिलों से हैं। इन्हें जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था करके उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। 
  जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गत दिवस जिले में भी बसों के माध्यम से 69 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया गया है जिसमें 16 श्रमिक शिवपुरी जिले के थे जबकि 36 श्रमिकों को पन्ना और 17 श्रमिकों को शहडोल उनके घरों तक भेजा गया है। इसके अलावा बसों एवं अन्य साधनों से 121 श्रमिक आये हैं। जिसमें राजस्थान 08, पंजाब से दो, गुजरात से 52, महाराष्ट्र से 45, कर्नाटक से 8, न्यू दिल्ली एवं हरियाणा से दो, जम्मू एवं कश्मीर तथा गोवा से एक-एक मजदूर शामिल है। सभी प्रवासी मजदूरों को खाना एवं पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिले में अभी तक लगभग 30000 श्रमिक वापस आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग करके होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है और प्रवासी मजदूरों को प्रशासन द्वारा व्यवस्था करके उनके घरों तक भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment