घरवालों की डांट से बचने के लिए लड़की ने किया गैंगरेप का बहाना, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन - The Sanskar News

Breaking

Saturday, April 18, 2020

घरवालों की डांट से बचने के लिए लड़की ने किया गैंगरेप का बहाना, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

संस्कार न्यूज़ 18 अप्रैल 2020


मामला हैदराबाद के संगारेड्डी का है। बताया जाता है कि 16 साल की एक लड़की का अपनी मां से पैसे चुराने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मां की बात से नाराज होकर लड़की घर से बाहर निकल गई थी। इतनी देर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड (boyfriend) के साथ थी। मगर काफी देर तक जब लड़की घर वापस नहीं लौटी तो घरवाले परेशान हो गए और इधर-उधर तलाश शुरू कर दी। मगर उनके हाथ नाकामयाबी ही लगी।

देर रात लड़की जब वापस घर लौटी तो घरवाले गुस्से में थे। ऐसे में माता-पिता की डांट से बचने के लिए उसके साथ गैंगरेप होने की बात बताई। ये सुनते ही उनके होश उड़ गए। लड़की के पैरेंट्स तुरंत उसे पुलिस स्टेशन ले गए। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और उसका मेडिकल करवाया, लेकिन जांच में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई।

लड़की का कहना था कि जब वह घर से निकली तो कुछ दूरी पर चार लड़के बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। उसने मना किया तो वे नहीं मानें। बाद में उसने एक लड़के को चांटा मार दिया। इस बात से गुस्साएं लड़के उसे उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में लड़की से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने असलियत कबूल कर ली।


1 comment: