
संस्कार न्यूज़ 18 अप्रैल 2020
देर रात लड़की जब वापस घर लौटी तो घरवाले गुस्से में थे। ऐसे में माता-पिता की डांट से बचने के लिए उसके साथ गैंगरेप होने की बात बताई। ये सुनते ही उनके होश उड़ गए। लड़की के पैरेंट्स तुरंत उसे पुलिस स्टेशन ले गए। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और उसका मेडिकल करवाया, लेकिन जांच में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई।
लड़की का कहना था कि जब वह घर से निकली तो कुछ दूरी पर चार लड़के बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। उसने मना किया तो वे नहीं मानें। बाद में उसने एक लड़के को चांटा मार दिया। इस बात से गुस्साएं लड़के उसे उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में लड़की से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने असलियत कबूल कर ली।
Best News Portal
ReplyDelete