इंदौर. औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के होस्टल में देशभर के 473 छात्र-छात्राएं एक महीने से ज्यादा समय से फंसे हैं। इनमें इंदौर के 13 सहित प्रदेश के अन्य शहरों उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, पन्ना के 24 छात्र-छात्राएं हैं। ये सभी घर जाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा कर आवश्यक मदद कराएं। सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक चिंतित हैं। वहीं छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने कहा कि हमने सैनिटाइज बस की व्यवस्था की हुई है। हमें अनुमति दिलाई जाए।
एक महीने पहले वहां एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव आई थी, उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को 15 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया था। उसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया। सभी छात्र-छात्राएं एक महीने से होस्टल में ही हैं। सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment