2020: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तैयारी शुरू, इस डेट से चेक होंगी - The Sanskar News

Breaking

Thursday, April 16, 2020

2020: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तैयारी शुरू, इस डेट से चेक होंगी


MP Board Result 


result 2020
17 अप्रैल 2020 संस्कार न्यूज़

MP Board Result 2020: मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण इस वर्ष प्रदेश में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जायेगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस संबंध में जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किये जाएंगे।

वहीं मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) अब सिर्फ 10वीं-12वीं कक्षा ( MP Board Exams 2020 ) के सिर्फ मुख्य विषय के ही पेपर लेगा। जिसकी डेटशीट भी वह जल्दी जारी करेगा। इसके लिए सूचनाएं बोर्ड आधिकारिक वबेसाइट पर ही जारी करेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स हर लेटेस्ट जानकारी के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड की वेबसाइट ही चेक करें। इसके अलावा  एमपी बोर्ड इसकी सूचना mpbse.nic.in पर और अखबारों में देगा। अब लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में बोर्ड नई तारीखों पर विचार कर रहा है और इसकी घोषणा करेगा। 

इससे पहले एमपी बोर्ड ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के सिर्फ उन विषयों की परीक्षा लेगा जो मुख्य हैं और जो उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने के लिए बेहद जरूरी हैं। जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं होंगी उनके मार्क्स अलग योजना से तय किए जाएंगे। 

कब होंगी शेष बची परीक्षाएं
एमपी बोर्ड ने कोराना वायरस व लॉकडाउन के चलते 19 मार्च के बाद से लेकर 11 अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एमपी बोर्ड ने कहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10वीं और 12वीं के शेष बची सभी परीक्षाओं को करवाया जाना संभव नहीं है। ऐसे में सिर्फ मेन मेन विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। एमपी बोर्ड ने कहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के 10 दिन बाद शेष बचे पेपरों की तिथि तय कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment