विश्वस्त पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह में दी बधाई - The Sanskar News

Breaking

Saturday, March 14, 2020

विश्वस्त पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह में दी बधाई

विश्वस्त पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह में दी बधाई
विश्वस्त पत्रकार संघ की बैठक जिला अब्दुल कलाम कॉलोनी13/03/2020 शुक्रवार को प्रदेश सचिव बृजेश पाठक , जिला अध्यक्ष याचिका में हुई। जिसमें विभिन्न विंदुओं पर चर्चा हुई। तत्पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

शुक्रवार कों शिवपुरी अब्दुल कलाम कॉलोनी मे हुई बैठक में प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र वर्मा  याज्ञिक ने कहा कि एकजुट होकर पत्रकार संगठन को मजबूत बनायें। पत्रकारों के उत्पीडन के मामले मे संगठन आर-पार की लडाई लडेगा। अखिलेश  वर्मा करूणेश शर्मा,पवन भार्गव, डॉ विजय निराला जैन, करैरा ब्लॉक कमान राजेंद्र गुप्ता ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उत्कर्ष भार्गव व लोकेश शर्मा, साबिर खान ने कहा कि संगठन के साथ है। पत्रकारों के हितों की लडाई एकजुटता के साथ लडी जायेगी। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारो कोे संगठन के कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान होली मिलन आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर करैरा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, हरिनिबास साहू, परमाल पाल,रोशन जैन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment