''हरियाणवी बब्बू मान'' से की सगाई, जल्द ही बनेंगे एक दूजे के हमसफर - The Sanskar News

Breaking

Monday, March 16, 2020

''हरियाणवी बब्बू मान'' से की सगाई, जल्द ही बनेंगे एक दूजे के हमसफर

सपना चौधरी ने 

संस्कार न्यूज़  , 3/16/2020 4:03:05 PM

 डेस्क: हरियाणवी कलाकार व डांसर सपना चौधरी अब हरियाणा का बब्बू मान कहे जाने वाले वीर साहू से शादी करने वाली हैं। चर्चा है कि वीर साहू और सपना चौधरी पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों से गुपचुप सगाई भी कर ली है। अब हरियाणा के बब्बू मान कहे जाने वाले वीर साहू और डान्सर सपना चौधरी कभी भी शादी रचा सकते हैं। आपको बता दें की सपना और वीर साहू की शादी के चर्चे आजकल बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर हैं। कहा जा रहा है कि सपना और वीर जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर को हरियाणा का बाबू मान कहा जाता हैं, जो एक्टिंग और सिंगिंग करते हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे आजकल सभी की जुबान पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं।

sapna



सपना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वीर साहू दिल का साफ है। उनकी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवार्ड समारोह के दौरान हुई थी, जो कि लाडवा गौशाला का सम्मान समारोह था। जब सपना ने पहली बार वीर को देखा था तो सोचा की ये तो बहुत ज्यादा खड़ूस है। सपना को लगा कि ये ऐसा इंसान हैं जो किसी से बात करके राजी नहीं होगा।

वीर और सपना की दूसरी मुलाकात सोनोटेक कम्पनी के अवार्ड शो के दौरान हुई मगर वहां भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दोनों की ढंग से बातचीत नहीं हो पाई। दूसरी मुलाकात में वीर और सपना की पहली बार थोड़ी बातचीत हुई। सपना के मन में एक सवाल हमेशा से था कि हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं। काम एकसाथ करना या ना करना एक अलग बात हैं। मगर बातचीत करने में कोई बुराई नहीं। फिर सपना और वीर की बातें बढ़ती गयी और दोनों एक दूसरे को समझने लगे।

PunjabKesari, Haryana

सूत्रों ने बताया कि सपना और वीर की सगाई तो हो चुकी है, लेकिन इसे प्राइवेट रखा गया है। सपना और वीर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इसी लिए लोगों के मन में सवाल हैं कब होगी सपना की शादी? वीर ने इंटरव्यू में एक बात और कही थी कि सपना चौधरी मेरे लिए सपना नहीं है। इससे यह साफ हो जाता है कि सपना और वीर की शादी में कोई रोड़ा नहीं है।

No comments:

Post a Comment