लॉकडाउन से रोजी-रोटी का संकट / - The Sanskar News

Breaking

Monday, March 30, 2020

लॉकडाउन से रोजी-रोटी का संकट /

लॉकडाउन से रोजी-रोटी का संकट / अहमदाबाद, सूरत और नागपुर से पैदल ही मध्य प्रदेश लौट रहे मजदूर; बोले- सब बंद हो गया, अब भूखे मरना है तो अपने घर लौटकर मरें


सूरत से हजारों मजदूर पैदल तीन-चार दिन की यात्रा कर मप्र में पहुंचे।
सूरत से हजारों मजदूर पैदल तीन-चार दिन की यात्रा कर मप्र में पहुंचे।

  • अहमदाबाद से 100 ऑटो चालक परिवार समेत 1 हजार किलोमीटर की यात्रा कर शिवपुरी पहुंचे
  • मुरैना लौट रहे इन ऑटो चालकों की नहीं हो पाई मेडिकल स्क्रीनिंग,मुरैना प्रशासन अलर्ट
  • हजारों की संख्या में पैदल लौट रहे हैं,होली की छुट्टी के बाद 


शिवपुरी/बैतूल/धार. 21 दिन के लॉक डाउन की सबसे ज्यादा मार मजदूर वर्ग पर पड़ी है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के बैतूल से लगीमहाराष्ट्र की सीमा पर नागपुर सेमजदूरों का समूह पैदल 200 किलोमीटर की यात्रा कर घर लौटने को मजबूरहैं। वहीं अहमदाबाद गए मुरैना के करीब 100 ऑटो चालक आज सुबह पलायन कर शिवपुरी पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन दिन में करीब1000 किलोमीटर की यात्रा की है। बोले- तीन दिन से खाना नहीं मिला है, जो वहां से लेकर चले थे, वह रास्ते में खत्महो गया था। इधर, धार सेसूरत कमाने गए मजदूर पैदल चलकर घर लौट रहे हैं। उनका कहना है कि शहर के शहर बंद हो गए हैं, हमारे लिए कोई काम ही नहीं बचा है। होली के बाद रोजी-रोटी कमाने के जुगाड़ में गए थे,लेकिन अचानक ही सब बंद हो गया। अगर भूखे ही मरना है तो फिर अपने घर चलकर ही मरें। मजदूरों के साथ पूरा परिवार है, औरतें, बच्चे और बुजुर्ग सब शामिल हैं।

परिवार समेत अहमदाबाद से लौटे ऑटो चालक मुरैना जा रहे हैं।

अहमदाबाद से ऑटो लेकर घर लौट पड़े चालक

गुजरात के अहमदाबाद गए करीब 100 ऑटो चालक एक हजार किलोमीटर की यात्रा कर शुक्रवार को सुबह शिवपुरी पहुंचे। यहां पर समाजसेवी संस्थाओं ने उन्हें भोजन कराया और इसके बाद रवाना कर दिया। ये सभी ऑटो चालक मुरैनाजिले के रहने वाले हैं। ये सभी अहमदाबाद मेंऑटो चलाते हैं और परिवार के साथ वहां रहते थे,लेकिन पूरे देश मेंलॉकडाउन होने के बादइन्हें घर वापस लौटना पड़ा।बीच में जहां पर भोजन मिल गया तो खा लिया, वरना भूखे-प्यासे यात्रा कर रहे हैं।चूंकि इनकी स्क्रीनिंग नहीं हुई है, इसलिए अबमुरैना जिला प्रशासन इसके प्रबंध कर रहा है।

हजारों की संख्या में सूरत में बेरोजगार हुए मजदूर धार के रास्ते मध्य प्रदेश लौट रहे।

सैकड़ों की संख्या मेंसूरत से पैदल चलकर आ रहे मजदूर

सूरत गए ग्वालियर चंबल के मजदूर बड़ी संख्या में धार से मध्य प्रदेश में भूखे-प्यासेपैदल प्रवेश कर रहे हैं। धार जिला प्रशासन ने इन मजदूरों को रोककर उनकी जांच कराई जा रही है, इसके बादखेतों में टेंपररीटेंट बनाकर वहां पर दूरी बनाकर बैठाने की व्यवस्था कर दी गई है। यहीं पर इन्हें भोजन भी कराया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मजदूर ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के हैं। पैदल ही चलकर आ रहे हैं। जांच के बाद यहां के प्रशासन नेमजदूरों ट्रकों और ट्रालों से उनके घरों के लिए रवाना किया है। अब तक सात वाहनों से मजदूरों को भेजा जा चुका है। ये मजदूरनेशनल हाइवे 59 से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं।मजदूरों ने बताया कि वह हर रोज 50 किलोमीटर का सफर करते हैं।

स्वयंसेवी संस्थाएं, इन्हें जगह-जगह भोजन करा रही हैं।

लॉक डाउन के कारणनागपुर से लौटना पड़ा

बैतूल और बालाघाट के हजारों मजदूरों को 21 दिन के लॉक डाउन में अपने घरों को लौटना पड़ा। मजदूर होली की छुट्टी मनाने के बाद नागपुर काम की तलाश में चले गए थे, लेकिन कुछ दिन में महामारी फैली और इन्हें वापस लौटना पड़ा, तीन दिन से पैदल चल रहे हैं, तब मध्य प्रदेश के बैतूल सीमा में पहुंचे हैं। यहां पर डॉक्टरों ने मजदूरों की स्क्रीनिंग कराई और इसके बाद स्वयंसेवी संस्थाओं ने इन्हें भोजन कराया। बालाघाट से महाराष्ट्र गए घरेलूमजदूरों को भी लौटना पड़ा है। उनकी सीमावर्ती इलाके में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यहां पर अब तक करीब 12 हजार मजदूर महाराष्ट्र से लौटे हैं।

No comments:

Post a Comment