आज रात 12 बजे से 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, March 24, 2020

आज रात 12 बजे से 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन


March 24, 2020 • 

संस्कार न्यूज़  वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा।

No comments:

Post a Comment