जौरा उपचुनाव की बढऩे लगी सरगर्मियां, सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर7 मार्च को एक दर्जन मंत्रियों के साथ आएंगे सिंधिया - The Sanskar News

Breaking

Thursday, February 27, 2020

जौरा उपचुनाव की बढऩे लगी सरगर्मियां, सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर7 मार्च को एक दर्जन मंत्रियों के साथ आएंगे सिंधिया

28 फरवरी 2020 संस्कार न्यूज़ 
भोपाल। जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद जौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तारीख घोषित नहीं हुई है। लेकिन उपचुनाव की सरगर्मियां बढऩे लगी हैं। स्व. विधायक बनवारी लाल शर्मा सिंधिया समर्थक थे और उनकी जीत के लिए सिंधिया ने बहुत मेहनत की थी। जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा जौरा में तीसरे स्थान पर आई थी और कांग्रेस के बाद बसपा उम्मीदवार को सर्वाधिक मत मिले थे। इस कारण जौरा उपचुनाव में सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। यदि जौरा में कांग्रेस को विजय हांसिल हुई तो कांग्रेस में सिंधिया का वजन बढ़ेगा। वहीं हारने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि जौरा उपचुनाव जीतने की जिम्मेदारी सिंधिया पर पार्टी आलाकमान छोडऩे जा रहा है। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 मार्च को प्रदेश सरकार के लगभग एक दर्जन मंत्रियों के साथ जौरा आ रहे हैं। जहां वह आम सभा करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया भी रहेंगे। 
चुनावी दृष्टि से हो सकती है सौगातों की बरसात 
जौरा कृषि उपज मंडी परिसर में 7 मार्च को सिंधिया की आम सभा होगी। सूत्र बताते हैं कि इस आमसभा में चुनावी दृष्टि से सौगातों की बरसात हो सकती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा जिले के सभी विधायकों से चर्चा के बाद तैयार किया गया है। उनके काफिले मेें सैकड़ों वाहन शामिल होंगे। 

No comments:

Post a Comment