मां ने दिया अपनी ही बेटी को धोखा, दामाद संग अफेयर कर किया ये कांड - The Sanskar News

Breaking

Tuesday, January 21, 2020

मां ने दिया अपनी ही बेटी को धोखा, दामाद संग अफेयर कर किया ये कांड


संस्कार न्यूज़ 21 जनवरी 2020

एक मां अपनी बेटी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है। आम तौर पर एक आदर्श मां ऐसी ही मानी जाती है। लेकिन जिस महिला की बात यहां करने जा रहे हैं उसने अपनी बेटी के साथ जो किया उस पर यकीन करना मुश्किल है।

mum married with daughter husband

मैं ने बेटी के पति के साथ की शादी
   

नई दिल्ली : एक महिला ने अपनी मां पर एक बेहद संगीन आरोप लगाया है। उसने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि उसने उसके पति के साथ संबंध बनाया और बच्चे को जन्म दिया है। उसने कहा है कि वह इसके लिए अपनी मां को कभी माफ नहीं करेगी। हैरान करने वाला ये मामला लंदन का है। 34 वर्षीय लॉरेन ने 19 साल की उम्र में एयरपोर्ट वर्कर पॉल से शादी की थी। 

उसकी 53 वर्षीय मां जूली ने बेटी की की आलीशान शादी के लिए खूब पैसे खर्च किए थे। इसके बाद उसने अपनी बेटी और दामाद को हनीमून के लिए भेजा। बेटी का आरोप है कि उन दोनों के साथ उसकी मां भी हनीमून पर आ गई।

इसके 9 महीने के बाद उसकी मां जूली ने एक बच्चे को जन्म दिया और उसने बताया कि वह और पॉल साथ-साथ हैं। लॉरेन ने कहा कि पॉल हमेशा उसकी मां के साथ अच्छे से बात किया करता था, मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उन दोनों के बीच चल रहा है। वे दोनों आपस में काफी अच्छे घुल मिल के रहते थे।

बाद में पॉल भी लॉरेन को छोड़ कर चला गया। लॉरेन ने बताया कि उन दोनों के बीच फोन पर भी काफी बातें होती रहती थी। एक दिन उसकी बहन ने अपनी मां के फोन को चेक किया तो वह हैरान रह गई उसने पॉल से घंटों बातें और चैट किया था। 

जब उसने अपनी मां से पूछा कि उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है तुम सब पागल हो। जब लॉरेन ने पॉल से पूछा तो उसने भी इनकार कर दिया और उसने अपना फोन भी चेक करने नहीं दिया। एक दिन पॉल ने अपनी वेडिंग रिंग निकाल दी और लॉरेन को छड़ कर चला गया। 

जब लॉरेन को पता चला कि वह उसका मां के पास चला गया है तो उसे यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स को उसने इतना चाहा था उसने उसे इस कदर धोखा दिया था। एक शाम उन दोनों ने (पॉल और मां जूली) अपने आप को कपल घोषित कर दिया। 

उसने कहा कि एक मां एक बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। पॉल एक लड़का है लेकिन मां ऐसा कैसे कर सकती है। लॉरेन ने बताया कि 18 साल की उम्र से ही वह पॉल को डेट कर रही थी। एक साल बाद ही इन दोनों ने शादी कर ली। इसके 5 सालों के बाद पॉल ने लॉरेन की मां जूली से शादी कर दी। 

No comments:

Post a Comment