आर्मी भर्ती की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
होस्टल, फिजिकल कॉलेज पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
शिवपुरी | 06-जनवरी-2020
होस्टल, फिजिकल कॉलेज पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
शिवपुरी | 06-जनवरी-2020
जिले में 8 जनवरी से आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती फिजिकल कॉलेज के मैदान पर होगी। भर्ती के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गयी है। भर्ती के दौरान यातायात व्यवस्था भी खराब न हो। इसके लिए बसों का भी प्रबंध किया गया है। जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में पास नही होते हैं। उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए बसें तैनात रहेंगी।
सोमवार को भर्ती की तैयारियों की समीक्षा बैठक रखी गयी। पुलिस, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार के ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई हैं। ट्राइबल छात्रावास और फिजिकल कॉलेज मैदान पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने भर्ती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक दिन में लगभग 3 से 4 हजार उम्मीदवार शामिल होने की संभावना
भर्ती में 13 जिलों के युवा शामिल होंगे। इस प्रकार एक दिन में 3 से 4 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। अलग-अलग बैचों में इनकी दौड़ सम्पन होगी। शारीरिक परीक्षण में पास होने वाले प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। भर्ती स्थल पर आने जाने के लिए अलग-अलग द्वार से व्यवस्था रहेगी। बाहर जाने वाले मार्ग पर ही बसें तैनात रहेगी।
No comments:
Post a Comment