भोपाल/(डबरा)। सहज, सरल, दो टूक अंदाज के लिए जानी जाने वाली मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी। बेहद साधारण और अपने लोगों के साथ ओहदे के घमंड से दूर रहकर जुड़ी रहने वाली महिला मंत्री है। गतदिवस एक समारोह के आयोजन में उनके परिचितों ने आग्रह किया कि दीदी हमारे साथ डांस करो। मंत्री जी ने तत्काल अपने लोगों के साथ दिल खोलकर डांस किया। इनकी इसी तरह की सादगी की वजह से ही यह लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुँचा चुकी है। इसी कारण उन्हें कैबिनेट में स्थान दिया गया है। वीडियो उनकी विधानसभा क्षेत्र डबरा का बताया जा रहा है।
देखें वीडियो:-
यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है हालांकि सूत्रों की माने तो व्यक्तिगत कार्यक्रम में यह दृश्य दिखाई दिया, बाकी तो अपनी बेबाकी के लिए इमरती देवी जानी ही जाती है।
No comments:
Post a Comment