खनियाधाना। खबर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ भाजपा की स्टार प्रचारक और साध्वी प्रियंका भारती ने खनियाधाना थाने में 4 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका भारती पुत्री लक्ष्मी नारायण लोधी उम्र 19 साल निवासी नरवर ने खनियाधाना थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि वह आज शाम अपने साथी भाई इंदल सिंह राजपूत के साथ ग्राम कुन्दोली से रामकथा कर बाइक से लौट रहे थे।

तभी नहर की पुलिया के पास 2 बाइकों पर सवार 4 अज्ञात युवक बराबरी पर आए और देख कर कहने लगे कि ये वही प्रियंका भारती है जिसके चलते इस बार चुनाव में कांग्रेस हारते हारते बची है।

इसी बात को लेकर आरोपी गली गलौच करने लगे। इस बात का जब साध्वी प्रियंका भारती ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल तान दी। प्रियंका भारती ने बताया है कि उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।