भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, पुलिस से हुई झड़प
- कार्यकर्ता व पुलिस में झूमाझटकी
- राज्य सभा सांसद प्रभात झा के बेटे तुषमुल झा ने लिया प्रदर्शन में भाग
शिवपुरी जिले में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा
के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस का कहना था कि यहां पर आक्रोश रैली निकालने की अनुमति भाजपा युवा मोर्चा ने अनुमति नहीं ली थी। भाजपा कार्यकर्ताओं से झूमाझटकी के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद प्रभात झा के बेटे तुषमुल झा भी शामिल हुए।
हल्का बल प्रयोग कर हटाया कार्यकर्ताओं को-
शिवपुरी के माधव चौक पर प्रदर्शन करने आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प के बाद वहां मौजूद पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नगर के मुख्य चौराहे माधव चौक पर तुषमुल झा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। तुषमुल राज्यसभा सांसद और भाजपा के महासचिव प्रभात झा के पुत्र हैं। उनका शिवपुरी में यह पहला राजनीतिक दौरा था। चूंकि इस प्रदर्शन की जिला प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई थी, इसलिए पुलिस ने रैली आयोजित नहीं होने दी। प्रदर्शनकारियों को हल्का बल प्रयोग कर बस में ठूस कर ले गई।
एक दूसरे पर लगाए आरोप-
वहीं बाद में भाजपा के युवा नेता तुषमुल झा का कहना था कि हम आक्रोश रैली का शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे। वह भी मर्यादा में। मप्र में इस कमलनाथ सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया, इसलिए इसे उखाड़ फेंकना है। माधव चौक पर हुई इस झड़प के बाद शिवपुरी एसडीओप शिवसिंह भदौरिया ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इक_ा हुए थे, जबकि उन्होनें जिला प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली थी। जबर्दस्ती रैली निकाली जा रही थी। हमने मना किया तो माने नहीं कुछ लोगों को पुलिस बैन में बिठाकर हटाया।
No comments:
Post a Comment