महाराष्ट्र / नागपुर - : इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी; दोनों आरोपी गिरफ्तार - The Sanskar News

Breaking

Thursday, December 19, 2019

महाराष्ट्र / नागपुर - : इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी; दोनों आरोपी गिरफ्तार


पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपी।पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपी।

  • महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को छात्रा पर दो युवकों ने एसिड अटैक किया
  • डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा 18% झुलसी, उसके चेहरे और छाती पर गंभीर जख्म हैं

              पवन भार्गव,  संस्कार न्यूज़

             Dec, 20 , 2019, 

नागपुर.महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा पर दो युवकों ने एसिड अटैक कर दिया। बुधवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा 18% झुलसी है। उसके चेहरे और छाती पर गंभीर जख्म हैं। इस मामले में तेजी दिखाते हुए गोंदिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 साल की छात्रा नागपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। दो दिन की छुट्टी पर नागपुर से अपने घर गोंदिया आई हुई थी। बुधवार को उसे विदर्भ एक्सप्रेस से नागपुर वापस जाना था। नागपुर लौटने से पहले वह किसी काम से गुडीपाड इलाके में गई थी। वहां पहुंचने पर जैसे ही छात्रा बस से उतरी हेलमेट और जैकेट पहने दो युवक बाइक से आए और उसके चेहरे पर ऐसिड फेंककर भाग गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 लोगों की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई और गुरुवार सुबह खामेंद्र जगणीत(24) और उसके मित्र राहुल न्हनेद (24)को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गोंदिया में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के पीछे के कारणों का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि छात्रा का अभी इलाज चल रहा है। उसके बयान का इंतजार किया जा रहा है।

छात्रा का इलाज नागपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।छात्रा का इलाज नागपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

No comments:

Post a Comment