BIG NEWS:शिवपुरी बीजेपी जिलाध्यक्ष पर सांसद केपी के चहेते राजू बाथम की ताजपोशी तय, कभी भी हो सकती है घोषणा!संस्कार न्यूज़ पवन भार्गव शिवपुरी - The Sanskar News

Breaking

Monday, December 2, 2019

BIG NEWS:शिवपुरी बीजेपी जिलाध्यक्ष पर सांसद केपी के चहेते राजू बाथम की ताजपोशी तय, कभी भी हो सकती है घोषणा!संस्कार न्यूज़ पवन भार्गव शिवपुरी

  संस्कार न्यूज़

✍️ पवन भार्गव प्रधान संपादक की रिपोर्ट

शिवपुरी। अभी अभी खबर भोपाल से आ रही है ।जहाँ भाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष के लिए चल रही खींचातानी धीरे धीरे क्लियर होती जा रही है । भाजपा के बर्तमान जिलाध्यक्ष अपने ही पासे में उलझते नजर आ रहे है। जिसके चलते अब सांसद केपी यादव,कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुबंशी, नरेंद्र विरथरे के चहेते राजू बाथम का नाम अब जिलाध्यक्ष के लिए तय माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील रघुबंशी का नाम तय माना जा रहा था। परंतु उम्र के फेर में पार्टी के आदेशानुसार अब वह बाहर माने जा रहे है। 

बताया जा रहा है कि उम्र के वेरिफिकेशन के लिए बीते रोज आलाकमान ने उनकी मार्कसीट भी तलब की थी। जिसमे उनकी उम्र 55 साल 6 माह के लगभग सामने आई। उसके बाद बताया जा रहा है कि उनके विरोधी भी सक्रिय हो गए और रघुबंशी जी की मार्कसीट लेकर जा पहुँचे।जिसमे उनकी उम्र 57 साल बताई जा रही है। इस उम्र के बंधन के चलते अब पार्टी किसी दूसरे चहरे पर निर्णय लेने का मन बना चुकी थी।

इसी बीच सांसद केपी यादव, कोलारस विधायक बीरेंद्र रघुबंशी, नरेंद्र विरथरे के चहेते राजू बाथम के नाम को लेकर गहन अध्ययन हुआ। राजू बाथम शिवराज सिंह सरकार में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के साथ राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रहे है।उसके बाद से पार्टी में आलाकमान की और से राजू बाथम का नाम तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके नाम की घोषणा कभी भी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment