दिल्ली के आसपास के इलाके सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके 6.3 तीव्रता के झटके लोग घरों से बाहर निकले - The Sanskar News

Breaking

Friday, December 20, 2019

दिल्ली के आसपास के इलाके सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके 6.3 तीव्रता के झटके लोग घरों से बाहर निकले


Previous
Next

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के वरिष्ठ अधिकार जे एल गौतम ने पीटीआई भाषा को बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजकर दस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी है। भूकंप के झटके के बाद कई इमारतों से लोग बाहर भी निकल आए।

डॉ. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में जमीन की सतह से 190 किमी नीचे स्थित था। मानचित्र पर इसकी स्थिति 36.5 डिग्री उत्तर में अक्षांश और 70.5 डिग्री पूर्व में देशांतर पर केन्द्रित था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में थोड़े समय के अंतराल पर दो बार महसूस किये गये।


No comments:

Post a Comment