- आधे घंटे बाद किसी ने कॉल करके पुलिस को बुलाया, आरोपी फरार
- एक्ट्रेस का आरोप- साढ़े 4 घंटे तक पुलिस थाने में बिठाया गया, पुलिस ने केस दर्ज किया
- एक्ट्रेस से छेड़छाड़ करती रहे 10-12 लोग, गुजरने वाले तमाशबीन बने बनाते रहे वीडियो
भोपाल. यहां22 साल की एक्ट्रेस और उसकी एक दोस्त के साथ दो दर्जन युवकों ने कथित रूपसेछेड़खानी की है। घटना के दौरानगुजरने वाले लोग तमाशबीन बने वीडियो बनातेरहे। दोनों महिलाएं जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रही थीं।शोहदोंने दोनों महिलाओं को बस के पीछे खींच लिया और उनके साथ छेड़खानी की।घटना नादरा बस स्टैंड के पास की है।
दोनों महिलाओं ने शोर किया तो आधे घंटे बाद वहां किसी व्यक्ति ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस दोनों महिलाओं को वहां से थाने ले गई। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने में साढ़े चार घंटे तक पुलिस ने बिठाए रखा। बाद में छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए भोपाल आई थी।
रेस्टोरेंट में खाना खाते समय किए अश्लील कमेंट
एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि सोमवाररात करीब 11 बजे वह अपनीदोस्त और दोस्त केभाई के साथनादरा बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में खाना पहुंचे। खाना खाने के बादजब वहहाथ धोने उठी, तो रेस्तरां के बाहर खड़े कुछ लोगों ने अश्लील कमेंट किए। उसने नजरअंदाज किया और अंदर जाने लगी। इसके बाद वहां मौजूद कई लोगों ने एक्ट्रेस पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक्ट्रेस ने विरोध किया। इतने मेंउसकी दोस्त और उसका भाई भी बाहर आ गए। आरोपियों ने दोस्त के भाईको पीट दिया और एक्ट्रेस औरउसकीदोस्त को बस के पीछे खींच ले गए। यहांछेड़खानी की गई।
लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे
पीड़ितएक्ट्रेस ने बताया कि घटना के समयलोग अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे जीवन के वो आधे घंटे सबसे बुरे पल थे। पुलिस के पास घटनास्थल पर बनाए गए सारे वीडियो भी हैं।' जांच अधिकारीएसआई घुमेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने केसदर्ज कर लिया है।आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment