| फर्म कारसदेव कृषि सेवा केन्द्र को लायसेंस निलंबित किये जाने का नोटिस जारी | 
| - | 
| गुना | 25-नवम्बर-2019 | 
|  जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा गत दिनों फर्म कारसदेव कृषि सेवा केन्द्र पुरानी गल्ला मण्डी गुना के संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मौके पर मौजूद श्री धर्मेन्द्र धाकड द्वारा फर्म से संबंधित अभिलेख अपूर्णं प्रस्तुत किए गये। साथ ही विक्रय केन्द्र पर पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शितन करना, भाव सूची नियमित न होना एवं वितरण पंजी, केश एवं क्रेडिट मेमो अभिलेख अपूर्णं आदि भी कमियां पाई गईं।  उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा फर्म कारसदेव कृषि सेवा केन्द्र पुरानी गल्ला मण्डी गुना को कीटनाशक धाराओं का उल्लंघन किये जाने के कारण लायसेंस निलंबित किये जाने का नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में उन्होंने फर्म कारसदेव कृषि सेवा केन्द्र पुरानी गल्ला मण्डी गुना को अपना स्पटीकरण 3 दिवस में मय अभिलेखों के साथ प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं कीटनाशक नियम 1971 के तहत एक तरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। | 
Monday, November 25, 2019
 
फर्म कारसदेव कृषि सेवा केन्द्र को लायसेंस निलंबित किये जाने का नोटिस जारी
Tags
# गुना
 
      
Share This 
 
About the Sanskar news 
गुना
Labels:
गुना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव 
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
 
 
 
   
 
 
 
 
 
 
 
 
No comments:
Post a Comment