राज्य में 9 हजार नमूने में से 2600 से अधिक की जांच रिपोर्ट आई - The Sanskar News

Breaking

Monday, November 18, 2019

राज्य में 9 हजार नमूने में से 2600 से अधिक की जांच रिपोर्ट आई

प्रदेश में 800 से अधिक नमूने अमानक स्तर के पाए गए 
राज्य में 9 हजार नमूने में से 2600 से अधिक की जांच रिपोर्ट आई 
दतिया | 18-नवम्बर-2019
  संयुक्त संचालक खाद्य सुरक्षा विभाग श्री डी.के.नागेंद्र ने बताया कि प्रदेश में 19 जुलाई से चलाए जा रहे “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के अंतर्गत 9 हजार से अधिक नमूने जाँच के लिए भेजे गए है। जिसमे से 2697 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें से 1527 नमूने मानक स्तर के पाए गए है, 805 नमूने अबमानक स्तर के, 224 मिथ्याछाप, 34 नमूने अपद्रव्य, 36 नमूने असुरक्षित और 30 नमूने प्रतिबंधित स्तर पाए गए है। इन सभी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
    श्री नागेंद्र ने बताया कि प्रदेश में 92 व्यपारियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और 32 के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गई है।

No comments:

Post a Comment