करैरा (शिवपुरी): भारत सरकार द्वारा जारी स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर के निर्देशन में आज संकुल प्राचार्य करही ओमप्रकाश शर्मा ने कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बैग चेक किए, जिसमें नियमानुसार बजन पाया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय झंडा, जीवन लाल की मडैया, रामपुरा, आदिवासी पुरा , बेरखेड़ा, निवाड़ी विद्यालयों का निरीक्षण किया, व बच्चों के शैक्षणिक स्तर को भी देखा। शासकीय प्राथमिक विद्यालय झंडा के कक्षा 5 की छात्राओं से हिंदी पाठ्यपुस्तक को पढ़वाया तथा सामान्य जानकारी के तहत क्षेत्रीय विधायक, ग्राम सरपंच के नाम भी पूछे। जिसे छात्राओं ने बखूबी बताएं। प्राचार्य ने छात्राओं के बौद्धिक स्तर को भी जांचा व कहा कि इन छात्राओं को नवोदय के लिए भी प्रेरित करें, जिससे इनका चयन नवोदय विद्यालय में हो सके व इन छात्रों को अच्छी पढ़ाई कर जीवन में सुधार हो सके।इस दौरान बच्चों को मिलने वाले प्रधानमंत्री पोषण आहार भोजन को भी चेक कर संबंधित प्रभारियों से शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने के निर्देश भी दिए। संकुल प्राचार्य के साथ संकुल के अध्यापक दशरथ सिंह परिहार भी साथ में थे। पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मोनं 84435495303
Saturday, November 19, 2022

Home
Unlabelled
करैरा //संकुल प्राचार्य ने स्कूल बैग पॉलिसी के तहत विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण किए,
करैरा //संकुल प्राचार्य ने स्कूल बैग पॉलिसी के तहत विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण किए,
Share This
About rajendragupta9979@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment