गिरदावरी में भी आत्म-निर्भर होंगे अब प्रदेश के किसानखसरा से लेकर खेत में बोई गई फसल की जानकारी एप में उपलब्ध होगी । - The Sanskar News

Breaking

Monday, August 1, 2022

गिरदावरी में भी आत्म-निर्भर होंगे अब प्रदेश के किसानखसरा से लेकर खेत में बोई गई फसल की जानकारी एप में उपलब्ध होगी ।

द संस्कार न्यूज 02अगस्त2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी, - प्रदेश के किसान अब गिरदावरी में भी आत्म-निर्भर हो जाएंगे। मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसान अपनी फसल की जानकारी एमपी किसान एप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस सुविधा के प्रारंभ होने से किसान अपनी फसल की जानकारी एक अगस्त से 15 अगस्त 22 तक स्वयं दर्ज करा सकते हैं। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जाएगा। आत्म-निर्भर मप्र और आत्म-निर्भर किसान के मंत्र पर राज्य सरकार का यह किसान हितैषी निर्णय है।
एमपी किसान एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।


No comments:

Post a Comment