ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों के लिए"निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र" की सुविधा। - The Sanskar News

Breaking

Sunday, July 10, 2022

ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों के लिए"निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र" की सुविधा।

 द संस्कार न्यूज 10 जुलाई  2022 
न्यूज बाय रश्मि आर्य रिपोर्टर शिवपुरी 

शिवपुरी -निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कर्मी भी अपने मत का उपयोग कर सकें इस उद्देश्य से निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। 

इस केंद्र के माध्यम से ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उक्त मतदान आज 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक रहेगा।

नोडल अधिकारी, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र संदीप उईके ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 में मतदान दल में ड्यूटी कर रहे अधिकारीयों व कर्मचारियों का मतदान "निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र" से रिटर्निंग ऑफीसर मुख्यालय करैरा,पिछोर, पोहरी, बैराढ़, कोलारस, मगरौनी स्तर पर निर्धारित किये गये स्थान पर एवं रिटर्निग ऑफीसर मुख्यालय नगरपालिका शिवपुरी पर "तहसील कार्यालय शिवपुरी" में "निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र" सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। मतदान दल कर्मी आज अपने मतदान का उपयोग कर सकते है।

No comments:

Post a Comment