जिले में अभी तक 174.60 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज। - The Sanskar News

Breaking

Monday, July 11, 2022

जिले में अभी तक 174.60 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज।

 द संस्कार न्यूज 11 जुलाई  2022 
 न्यूज बाय रश्मि आर्य रिपोर्टर शिवपुरी 

शिवपुरी -जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 174.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 124.61 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। 

उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 235.90 मि.मी., बैराड़ में 151.50 मि.मी., पोहरी में 205 मि.मी., नरवर में 209 मि.मी., करैरा में 69 मि.मी., पिछोर में 207 मि.मी., कोलारस 204 मि.मी., बदरवास में 154 मि.मी. तथा खनियाधाना में 136 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

No comments:

Post a Comment