न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी -प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रुप से संपन्न कराए जाने हेतु शनिवार को कलेक्टोरेट में नगरपालिका के पार्षद पद हेतु प्राप्त किये जा रहे नाम-निर्देशन पत्रो की कार्यवाही का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों पर आवश्यक चर्चा की गई। इसके बाद कोलारस के लिये प्रस्थान किया, जहाँ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नगर परिषद के पार्षद पद हेतु प्राप्त किये जा रहे नाम निर्देशन पत्रो की कार्यवाही का अवलोकन किया गया। इसके बाद तहसील कार्यालय बदरवास, तहसील रन्नौद में नगर परिषद के पार्षद पद हेतु प्राप्त किये जा रहे नाम निर्देशन पत्रो की कार्यवाही का अवलोकन कर चुनाव हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम सामग्री वितरण स्थल, मतगणना स्थल सामग्री वापिसी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी ने तहसील कार्यालय खनियाधाना, पिछोर और करैरा के अनुविभागीय कार्यालय नगर परिषद के पार्षद पद हेतु प्राप्त किये जा रहे नाम निर्देशन पत्रों की कार्यवाही का अवलोकन किया। मगरौनी तहसील में नाम निर्देशन पत्रो की कार्यवाही का अवलोकन कर चुनाव हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम सामग्री वितरण स्थल, मतगणना स्थल सामग्री वापिसी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देष प्रदान किये।
No comments:
Post a Comment