न्यूज़ बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 180.61 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 171.28 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 184 मि.मी., बैराड़ में 237 मि.मी., पोहरी में 141 मि.मी., नरवर में 290 मि.मी., करैरा में 189 मि.मी., पिछोर में 118 मि.मी., कोलारस में 186 मि.मी., बदरवास में 135 मि.मी. एवं खनियाधाना में 145 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
No comments:
Post a Comment