शिवपुरी- जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अर्जुन लाल शर्मा,जिला,कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ,के मार्गदर्शन मैं कोरोना मुक्ति के लिए जी जान से कर रहे प्रयास । - The Sanskar News

Breaking

Monday, April 26, 2021

शिवपुरी- जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अर्जुन लाल शर्मा,जिला,कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ,के मार्गदर्शन मैं कोरोना मुक्ति के लिए जी जान से कर रहे प्रयास ।

शिवपुरी। जिलेे में कोविड-19 कोरोना  पिछले एक साल से  शिवपुरी जिले में आया है तब से जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  अर्जुन लाल शर्मा कोरोना रोगियों को सुचारू रूप से इलाज़ दिलाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।        इस कार्य शैली को देखते  हुए उन्हें मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी सहयोग व आशीर्वाद मिला हुआ।पूर्व कलेक्टर पी अनुग्रहा रही हों या वर्तमान कलेक्टर अक्षयकुमार सिंह का बराबर सहयोग मिलता है।इसी कारण संसाधनों की पूर्ति होती जा रही है और कोरोना पॉज़िटिवों को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से लेकर चिकित्सा महाविद्यालय के कोविड और आईसीयू वार्ड में चिकित्सा सेवाएं गतिशील हैं।मेडिकल कॉलेज का आईसीयू वार्ड बहुत ही कम समय में तैयार हुआ है।यह अधिकतम सुविधायें
 होने के साथ साथ,यहाँ ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की भी पर्याप्त सुविधा है।इस उपलब्धि में कॉलेज के डीन श्री निगम साहब का भी विशेष योगदान रहा है।डॉ अर्जुन लाल शर्मा के प्रबंध कौशल की ही वजह से शिवपुरी वैक्सीन टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
डॉ अर्जुन लाल शर्मा  पूरे जिले में निगरानी बनाए रखने के बावजूद हर वक्त मोबाइल पर उपलब्ध रहते हैं।स्थानीय होने की वजह से उनके सम्पूर्ण जिले वासियों से अच्छे संबंध है।,इसलिए दिन रात उन्हें फोन आते रहते हैं।अतिरिक्त व्यस्तता के चलते  एक हाध किसी को छोड़कर ज्यादातर के डॉ अर्जुन लाल शर्मा सीधे फोन उठाते हैं और विनम्रतापूर्वक समस्या का निदान करते हैं।अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मरीज पर निरंतर निगरानी भी बनाए रखते हुए उसके लिए समुचित उपचार व्यवस्था भी करते हैं।अपनी इसी कार्य शैली के  बल पर आज भी कोरोना योद्धा के रूप में डटे हुए हैं।जब भाजपा नेता हेमन्त ओझा के जीजाजी हरिकिशन ओझा जी को रात 12 बजे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में पहुँच कर स्वयं इलाज़ का प्रबंध किया। इसी तरह पत्रकार संजीव बाँझल के पिताजी डॉ एम के बाँझल का इलाज़ किया।आज दोनों स्वस्थ हैं।      राजेंद्र गुप्ता (संभागीय ब्यूरो)
खबरें एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
व्हाट्सएप नंबर8435495303

No comments:

Post a Comment