ट्रेन के शौचालय में युवती के साथ दुष्कर्म…

मुंबई देश में रेप और छेड़छाड़ की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि गोरखपुर एक्सप्रेस के शौचालय में एक लड़की से बलात्कार के आरोप में 19 वर्षी एक लड़के पर मामला दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
दर्ज मामले के अनुसार घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे हुई। ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़का और लड़की साथ यात्रा कर रहे थे। वह उसे शौचालय में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मुंबई में कुरार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और उसके बाद हमें स्थानांतरित कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment