मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी आएंगे। - The Sanskar News

Breaking

Thursday, September 10, 2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी आएंगे।

द संस्कार न्यूज़ 10/09/2020
                            न्यूज़ बाय दीपक शाक्य
शिवपुरी- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितम्बर को शिवपुरी आएंगे और जिले के पोहरी एवं करैरा विकासखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार 11 सितम्बर को दोपहर 12 बजे पोहरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद 1.30 बजे पोहरी से करैरा के लिए प्रस्थान करेंगे और करैरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3.30 बजे करैरा से डबरा (ग्वालियर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment