जिले में 678.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। - The Sanskar News

Breaking

Saturday, August 29, 2020

जिले में 678.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

द संस्कार न्यूज़ शिवपुरी, 29 अगस्त 2020
शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 678.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 611.1 मि.मी. वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 681.6 मि.मी., बैराड़ में 548 मि.मी., पोहरी में 546 मि.मी., नरवर में 844 मि.मी., करैरा में 677.4 मि.मी., पिछोर में 507.1 मि.मी., कोलारस में 920 मि.मी., बदरवास में 741 मि.मी. एवं खनियांधाना में 642 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

No comments:

Post a Comment